सीधे कंटेंट पर जाएँ

मीटिंग से टेक्स्ट

मीटिंग की रिकॉर्डिंग को टेक्स्ट में बदलें और मिनट्स बनाएँ

Zoom, Google Meet या Teams की मीटिंग ख़त्म हो गई और आपके पास रिकॉर्डिंग की फ़ाइल है? उसे ऊपर वाले बॉक्स में डालिए और बातचीत लिखित टेक्स्ट में पाइए, हर लाइन के समय के साथ। फिर उसी से मीटिंग के मिनट्स और ज़िम्मेदारियों की सूची बनाइए। यह साइट मीटिंग में शामिल नहीं होती; यह सिर्फ़ उस फ़ाइल पर काम करती है जो आप अपलोड करते हैं। हिंदी-अंग्रेज़ी मिली मीटिंग में नाम और अंग्रेज़ी शब्द बिगड़ सकते हैं, इसलिए नतीजा पढ़कर सुधारिए।

इस पेज का अपलोडर हिंदी पर सेट है, यानी पहचान अंदाज़े से नहीं चलती। रिकॉर्डिंग किसी और भाषा में है, या हिंदी में अंग्रेज़ी घुली हुई है? तो ऑटो-डिटेक्ट वाला अंग्रेज़ी पेज इस्तेमाल करें।

बिना अकाउंट के एक बार में एक फ़ाइल: ज़्यादा से ज़्यादा 15 मिनट और 25 MB।

अपने टेक्स्ट सेव रखना चाहते हैं? मुफ़्त अकाउंट बनाएँ

मीटिंग रिकॉर्डिंग से मिनट्स तक

  1. पहले रिकॉर्डिंग अपने पास सेव कीजिए: Zoom या Teams की रिकॉर्डिंग मीटिंग के बाद डाउनलोड होती है, Google Meet की रिकॉर्डिंग Drive में सेव होती है। जो फ़ाइल मिले, वही अपलोड हो सकती है। फ़ॉर्मैट बदलना नहीं पड़ता।
  2. फ़ाइल ऊपर वाले बॉक्स में डालिए। टेक्स्ट आने पर रिकॉर्डिंग चलाकर साथ-साथ पढ़िए।
  3. मुफ़्त अकाउंट में वक्ताओं के नाम लगाइए, ताकि पता रहे कि कौन-सी बात किसने कही।
  4. टेक्स्ट से फ़ैसले और ज़िम्मेदारियाँ अलग छाँटिए। “कौन, क्या, कब तक” वाली बातें अपने शब्दों में लिख लीजिए। यहाँ बने-बनाए मिनट्स या एक्शन आइटम नहीं मिलते; आपको पूरा टेक्स्ट मिलता है।
  5. TXT, टाइमस्टैंप वाला TXT या Markdown में डाउनलोड कीजिए और ईमेल या ग्रुप में भेज दीजिए।

अंग्रेज़ी में इसी काम की विस्तृत गाइड: रिकॉर्डिंग से मीटिंग मिनट्स।

हिंदी-अंग्रेज़ी मिली मीटिंग में क्या ध्यान रखें

दफ़्तर की मीटिंग में बातचीत अक्सर हिंग्लिश में होती है: “डेडलाइन बढ़ा दीजिए”, “क्लाइंट का फ़ीडबैक आ गया”, “नेक्स्ट वीक तक अपडेट दे देंगे”। इस पेज का अपलोडर हिंदी पर सेट है, इसलिए:

  • अंग्रेज़ी शब्द देवनागरी में, रोमन में या ग़लत शब्द बनकर आ सकते हैं। एक तरीक़ा चुनकर पूरे टेक्स्ट में एक जैसा रखिए।
  • प्रोजेक्ट, कंपनी और लोगों के नाम, तारीख़ें और रक़म सबसे ज़्यादा बिगड़ती हैं। इन्हें ऑडियो से मिलाइए, ख़ासकर जो आप किसी को लिखकर भेजने वाले हैं।
  • वीडियो मीटिंग में लोग एक-दूसरे की बात काटते हैं। उस जगह टेक्स्ट बिखर जाता है और वक्ता का नाम भी ग़लत जुड़ सकता है।
  • मीटिंग पूरी अंग्रेज़ी में है तो अंग्रेज़ी पेज पर जाइए, जहाँ भाषा अपने-आप पहचानी जाती है।

बेहतर रिकॉर्डिंग के लिए

  • जहाँ हो सके, हेडफ़ोन और माइक वाला सेटअप रखिए। लैपटॉप के स्पीकर से आती आवाज़ गूँजकर रिकॉर्ड होती है।
  • कमरे में सब लोग बैठे हैं तो एक फ़ोन बीच में मेज़ पर रखने से दूर बैठे लोगों की आवाज़ कमज़ोर आती है।
  • मीटिंग शुरू होते ही सब लोग अपना नाम बोल दें। बाद में वक्ता पहचानना आसान हो जाता है।
  • रिकॉर्डिंग से पहले सबको बता दीजिए। यह सामान्य शिष्टाचार है और कई जगह ज़रूरी भी।

सीमाएँ, प्राइवेसी और अकाउंट

हिंदी इस तकनीक की कमज़ोर भाषाओं में है। बिना अकाउंट वाली आज़माइश में “small” मॉडल चलता है और होस्टेड साइट पर इससे बड़ा मॉडल नहीं है; बड़े मॉडल सिर्फ़ अपने सर्वर पर मिलते हैं। बिना अकाउंट के एक बार में एक फ़ाइल: 15 मिनट तक और 25 MB तक, दिन में 3 कोशिशें। आज़माइश की प्रीव्यू फ़ाइलें 24 घंटे बाद हट जाती हैं। लंबी मीटिंग के लिए मुफ़्त अकाउंट बनाइए।

मीटिंग में कंपनी की गोपनीय बातें हो सकती हैं। फ़ाइल HTTPS से हमारे सर्वर पर जाती है; क्या सेव रहता है, यह प्राइवेसी पेज पर लिखा है। कंपनी की नीति इजाज़त न दे, तो अपलोड मत कीजिए, या अपने सर्वर पर चलाने का तरीक़ा देखिए।

अभी आज़माकर देखें

अपनी फ़ाइल ऊपर वाले बॉक्स में डालें। अकाउंट की ज़रूरत नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीटिंग की रिकॉर्डिंग को टेक्स्ट में कैसे बदलें?
मीटिंग की रिकॉर्डिंग की फ़ाइल ऊपर वाले बॉक्स में डालिए। टेक्स्ट आने पर रिकॉर्डिंग के साथ पढ़कर सुधारिए और TXT या Markdown में डाउनलोड कीजिए।
क्या यह मेरी Zoom या Google Meet मीटिंग में शामिल होकर नोट्स लेगा?
नहीं। यह मीटिंग में शामिल नहीं होता और कोई बॉट नहीं है। आपको रिकॉर्डिंग ख़ुद सेव करके अपलोड करनी होती है।
क्या मीटिंग के मिनट्स और एक्शन आइटम अपने-आप बनेंगे?
नहीं। आपको पूरा टेक्स्ट मिलता है, समय के साथ। मिनट्स और ज़िम्मेदारियों की सूची आप उसी से ख़ुद बनाते हैं।
क्या यह पता चलता है कि कौन बोल रहा है?
मुफ़्त अकाउंट में आप वक्ताओं के नाम लगा सकते हैं। सही वक्ता चुनना आपको ऑडियो सुनकर जाँचना होगा, ख़ासकर जहाँ लोग एक साथ बोलें।
हिंग्लिश मीटिंग का टेक्स्ट कैसा आता है?
अंग्रेज़ी शब्द कभी देवनागरी में, कभी रोमन में और कभी ग़लत आ सकते हैं। नाम, तारीख़ें और रक़म ऑडियो से ज़रूर मिलाइए।

संबंधित पेज